Cashkaro ऐप से ऑनलाइन शॉपिंग करके पैसे कैसे कमाएं – आसान और Top नए तरीकें

Cashkaro एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है जिसमे आप ऑनलाइन घर बैठे शॉपिंग कर सकतें हैं। साथ मे यह ऐप अपने यूज़र्स को पैसे कमाने का मौका भी देती है जिसमें यूज़र्स ऑनलाइन शॉपिंग करके, Refer and Earn जैसे तरीकों से पैसे भी कमा सकतें हैं।

आज के दैनिक जीवन में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका एक तो कारण यह है कि पसंदीदा चीजें घर बैठे ही कम दाम पर मिल जाती हैं। 

लेकिन, ऐसे लोग कम ही होंगे जो प्रोडक्ट की खरीदारी करते समय कैशबैक पर ज्यादा ध्यान नहीं देते होंगे या उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती होगीं

Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye
Cashkaro App Se Paise Kaise Kamaye

अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो हम बता दें कि Cashkaro एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ से प्रोडक्ट खरीदकर अच्छा-खासा कैशबैक प्राप्त कर किया जा सकता है। 

इस आर्टिकल में हम Cashkaro ऐप क्या है, इससे  कैशबैक कैसे पाएं और पैसे कैसे कमाएं, इन सभी के बारे में अच्छे से जानने वाले हैं।

Cashkaro ऐप क्या है?

यह एक ऑनलाइन शॉपिंग और कैशबैक कूपन Related प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उपयोग उसके वेबसाइट और ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। 

यह बहुत सी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे Myntra, Flipkart, Amazon आदि के साथ साझेदारी में काम करता है। 

इसकी खासियत यह है कि इसमें डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक भी मिलता है। 

यह ऐप प्ले स्टोर से 10 मिलियन से भी अधिक बार इंस्टॉल किया जा चुका है।

Cashkaro App से पैसे कमाने के तरीके

1. शॉपिंग

इंटरनेट पर कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहाँ ऑनलाइन शॉपिंग करने पर प्रोडक्ट्स में कैशबैक ऑफर दिया जाता है,

लेकिन Cashkaro में ऑफर के साथ-साथ शॉपिंग करके भी पैसे कमाएं जा सकते हैं और उस पैसे को बैंक खाते में ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

तो चलिए जानते हैं कि इस ऐप में किस प्रकार से ऑनलाइन शॉपिंग करके पैसे कमा सकते हैं –

  • सबसे पहले कैशकरो ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद होम पेज पर कई ईकॉमर्स कंपनियों की लिस्ट दिखाई देगी। 
  • आप जिस कंपनी के प्रोडक्ट की खरीदारी करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • इसके बाद आप ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चले जाएंगे।
  • अब आप जिस भी प्रोडक्ट की खरीदारी करना चाहते हैं, उसे कर लें।

नोट :-

  • जब आप खरीदारी कर लेंगे, तो उसके बाद 5% से लेकर 15% तक का कमीशन कैशकरो के वॉलेट में ऐड हो जाएगा।

2. रेफरल प्रोग्राम

एक मोबाइल उपयोगकर्ता के जान-पहचान में ऐसे कई लोग होते हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

आप उन उपयोगकर्ताओं को कैशकरो ऐप का अपना रिफरल लिंक या कोड शेयर करके अच्छा खासा कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। 

यह तरीका आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें आप मुफ्त में कमा सकते हैं।

See also:  Dream11: टीम बनाओ और पैसे कमाओ - देखें कारगर Tips & Tricks [ 2024 ]

कैशकरो ऐप के रेफरल प्रोग्राम के लिए एक बेहतर ऑडियंस होना जरूरी है, लेकिन अगर आपके पास कम से कम 15 से 30 लोग भी हैं, तो भी आप ठीक ठाक कमाई कर सकते हैं।

Cashkaro ऐप पर रेफर करने के लिए –

  • सबसे पहले कैशकरो ऐप को ओपन करें।
  • उसके बाद Refer and Earn विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको कुछ जानकारी दिखाई देगी कि यह किस प्रकार से काम करता है।
  • जब आप सारी जानकारी पढ़ लें, फिर अपने रिफरल लिंक को कॉपी करें और उसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर करें।
  • फिर जितने भी लोग आपके रिफरल लिंक से साइन अप करेंगे, उनकी हर कमाई पर आपको 10% कमीशन मिलेगा।

Cashkaro App में एकाउंट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद आपको कुछ जानकारी दिखाई देगी, जिसे पढ़ने के बाद Next विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर Get Started विकल्प को चुनें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Continue पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ओटीपी को वैरीफाई करें।
  • अब अपना ईमेल आईडी दर्ज करके आगे बढ़ें।
  • फिर एक पासवर्ड बनाएं।
  • अब अपना पूरा नाम दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका एकाउंट बन जाएगा।

कृपया ध्यान दें :-

  • आप ईमेल आईडी से भी साइन अप या लॉगिन कर सकते हैं।
  • पासवर्ड कम से कम 6 कैरेक्टर का होना चाहिए।

CashKaro ऐप से पैसे कैसे निकालें?

  • सबसे पहले, अपने CashKaro खाते में लॉगिन करें।
  • इसके बाद, प्रोफाइल आइकॉन पर जाएं।
  • अब, Payment विकल्प को चुनें।
  • फिर, Payment के लिए रिक्वेस्ट करें।
  • अब आप गिफ्ट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं या पैसे को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करना चाहते हैं, इसका चयन करें।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद, उसे वेरीफाई करें।
  • कुछ समय बाद, आपका पेमेंट सफलतापूर्वक हो जाएगा।
See also:  Google Pay से रिचार्ज करके पैसे कैसे कमाएं - देखें कैशबैक, ऑफर्स सहित अन्य Top तरीके

नोट :-

FAQ – Cashkaro से कमाई संबंधित जरूरी सवालों के जवाब

Q1. कैशकरो का कैश का उपयोग कहाँ-कहाँ कर सकते हैं?

Ans. जब वॉलेट में न्यूनतम पर्याप्त राशि हो जाती है, तो उसे सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसी कंपनियों के गिफ्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Q2. क्या कैशकरो लाभदायक है?

Ans. जी हां, बिल्कुल। आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी बढ़ चुका है, लेकिन इंटरनेट पर ऐसे कम ही प्लेटफार्म मिलते हैं जहां अच्छा कैशबैक मिलता है। कैशकरो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां बेहतर कैशबैक दिया जाता है।

Q3. कैशकरो कहां पर स्थित है?

Ans. यह इंडिया में ही गुड़गांव, दिल्ली में स्थित है।

Q4. कैशकरो ऐप में किन-किन कंपनियों के प्रोडक्ट का कैशबैक मिलता है?

Ans. इसमें समय-समय पर कंपनियों में बदलाव होते रहते हैं, लेकिन वर्तमान में अमेज़न, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, बोट, सैमसंग इत्यादि कंपनियों के कैशबैक मिल जाते हैं।

Q5. ऐप पर अगर किसी जगह समझ नहीं आ रहा है तो क्या करें?

Ans. इसके लिए आपको इसमें इनका कस्टमर सपोर्ट मिल जाता है, जिसके साथ संपर्क करके आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

More Useful Posts:

Leave a Comment