Flipkart से पैसे कैसे कमाएं – Flipkart Seller, Affiliate सहित Top 5 तरीके

Flipkart से पैसे कमाने का सपना देखते हैं? तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। यहाँ हम आपको Flipkart का परिचय देंगे, और आपको बताएंगे कि आप किस तरह से Flipkart के Seller, Affiliate, Referrer या Delivery Partner बन सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज आज के समय में लगातार बढ़ रहा है, इसलिए अभी हर कोई ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदना शुरू कर दिए हैं।

इसी वजह से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अपने ग्राहकों को सुविधा और ऑफर देने के लिए नए-नए तरीके लाते रहतें हैं।

Flipkart Se Paise Kaise Kamaye
Flipkart Se Paise Kaise Kamaye

आप सभी को पता है कि ई-कॉमर्स में बहुत से प्लेटफार्म काफी पॉपुलर हैं, जिनमें से एक Flipkart भी है, जिसमें आप हर प्रकार के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इससे कमाई भी करना चाहतें हैं, लेकिन कैसे कमातें हैं, इसके बारे में नहीं जानकारी नही रखते।

तो हम उन्हें बताना चाहते हैं कि वे इससे कमाई भी कर सकते हैं जिसके लिए क्या क्या करना होता है, इसके बारे में आगे अच्छे से जानेंगे।

Flipkart क्या है ?

Flipkart एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसमें अनेक प्रकार के प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं और यह कंपनी घर पहुंच सेवा भी देती है।

Flipkart कंपनी की शुरुआत 2007 में बिन्नी बंसल और सचिन बंसल द्वारा की गई थी।

Flipkart का मुख्यालय कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है और इसका चलन भारत के कोने-कोने में है।

Flipkart के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर PlayStore, App Store से इसका ऐप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इसमें Cash On Delivery और Online Payment Method के सभी फीचर्स मिल जाते हैं और इसमें प्रोडक्ट Return का भी ऑप्शन मिल जाता है।

अगर आपको प्रोडक्ट पसंद नहीं आता है तो आप कस्टमर केयर के साथ संपर्क करके प्रोडक्ट को वापस कर सकते हैं।

Flipkart से पैसे कमाने के तरीके

1. Seller बने

Flipkart में आप अपने खुद के प्रोडक्ट को बेच सकते हैं, जिसके लिए इसमें Seller Online का ऑप्शन उपलब्ध है।

  • Flipkart Seller बनने के लिए सबसे पहले Seller.flipkart.com वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वहां पर Start Selling का ऑप्शन मिलेगा। उससे पहले आपको आईडी बनानी होगी, जिसके लिए Email Id, Password और GSTIN Number की जरूरत होगी।
  • जब आपकी आईडी बन जाएगी, तो आप अपने प्रोडक्ट को Add कर सकेंगे।
See also:  Content Writing: इंटरनेट का नया कैरियर मार्ग - सीखें ये 7 तरीके और कमाएं पैसे

इसके बाद Flipkart Company का एक सप्लायर आएगा, जो आपके पास से उस प्रोडक्ट को लेकर कस्टमर तक डिलीवरी कर देगा।

इसके बाद कंपनी कुछ कमीशन रखेगी और बाकी का पैसा Seller को दिया जाएगा।

आप इसके Fees और Commission के बारे में पूरी जानकारी के लिए इसके Official लिंक https://seller.flipkart.com/fees-and-commission पर जाकर देख सकतें हैं।

इस तरह से जो खुद का प्रोडक्ट निर्माण करता है, वह Flipkart के माध्यम से अपने प्रोडक्ट को बेचकर अच्छा खासा पैसा कमा सकता है। इसके लिए कुछ Terms and Conditions भी हैं जिसे आप यहाँ Flipkart Seller – Terms of Use पर जाकर देख सकतें हैं।

2. Affiliate Marketing

Flipkart के माध्यम से Affiliate Marketing भी कर सकते हैं।

इस काम के लिए आपको एक भी रुपया निवेश करने की आवश्यकता नहीं होती है।

  • Flipkart के माध्यम से Affiliate Marketing करने के लिए आपको सबसे पहले इसके Affiliate Partner Program को Join करना होगा।
  • Join करने के लिए आपको Affiliate.Flipkart.com की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां आपको अपनी Email Id और Password से लॉगिन करना होगा।
  • जब आप लॉगिन कर लेंगे, तो आप Affiliate Marketing के माध्यम से इसके प्रोडक्ट को बेच सकते हैं।

Affiliate Product को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आप Social Media Apps और Website का उपयोग कर सकते हैं।

Affiliate Marketing से कमाई के बारे में और अच्छे से जानने के लिए यह आर्टिकल Affiliate Marketing से पैसे कमाने के तरीके पढ़ सकतें हैं।

3. Refer And Earn

Flipkart में कमाई करने के बहुत से साधन मिलते हैं, जिनमें से एक बहुत ही शानदार और सुविधाजनक है, जिसे Refer And Earn कहते हैं।

इसमें आप इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Flipkart में अकाउंट बनाना होगा, फिर आपको एक रेफरल कोड मिलेगा, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • इसके बाद जब कोई आपके द्वारा शेयर किए गए लिंक पर क्लिक करके अकाउंट बनाएगा और आपके रेफरल कोड को डालेगा, तथा वह यूजर ₹500 या उससे अधिक के प्रोडक्ट का लेनदेन करेगा। उसके बाद ही आपको ₹100 का कैशबैक मिलेगा।
See also:  Cash4offers: ऑनलाइन गेम, सर्वे और ईमेल से कमाएं पैसे - देखें 5 Top तरीके

ध्यान रखें कि अगर आप Order किए हुए प्रोडक्ट को Cancel करते हैं, तो आपको Commission नहीं मिलेगा।

इस तरह आप अपने सभी सोशल मीडिया ऐप के जरिए Refer And Earn करके अच्छा कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आपको यह पोस्ट Refer and Earn से पैसे कमाएं पढ़ना चाहिए।

4. Product Delivery

आप Flipkart में Product Delivery करने का काम कर सकते हैं।

इसमें Office से Product को रखकर Customer तक पहुंचाना होता है।

इस काम के लिए Flipkart कंपनी, Delivery Partner को Payment देती है जो जगह के हिसाब से निर्भर करती है।

अगर आप लंबी दूरी तय करके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाएंगे तो उसका वेतन अधिक होता है, लेकिन अधिकांश तौर पर 11,000 से 20,000 रुपये प्रति महीने के आसपास होता है।

यह वेतन महीने और काम के हिसाब से बदलता रहता है।

आप यहाँ और यहाँ पर Visit करके Product Delivery Partner के वेतन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

5. नौकरी करें

आप Flipkart की कंपनी में नौकरी करके भी महीने के हिसाब से वेतन प्राप्त कर सकते हैं।

इस कंपनी में बहुत सारी नौकरियां मिल जाती हैं जो आपकी योग्यता के हिसाब से निर्भर करती हैं।

अगर आप एक अच्छे पढ़े लिखे व्यक्ति हैं तो उसके लिए अलग Jobs उपलब्ध हैं और अगर आपको ज्यादा पढ़ने लिखने नहीं आता है तो उसके लिए भी अलग से Jobs उपलब्ध हैं जो कि निम्न प्रकार से हैं।

  • Product Package Worker
  • Data Analysis
  • Manager
  • Product Delivery Work

आप Flipkart के इस Official Page Flipkart Career पर जाकर अपने हिसाब से Job सर्च कर सकतें हैं, जो भी पोस्ट आप ढूंढना चाहें , आप लिखकर Search कीजिये। अगर वो नौकरी वहाँ खाली रहेगी तो आपको वहाँ List दिख जाएंगी।

See also:  Quora: सवाल जवाब करें और कमाएं पैसे - देखें Top 5 Best तरीके

Flipkart ऐप को डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले Play Store Open करें।
  • Open हो जाने के बाद Flipkart लिखकर सर्च करें।
  • इसके बाद Flipkart की आधिकारिक ऐप पर क्लिक करें।
  • अब ऐप के सभी Details देखने को मिल जाएंगे और ऊपर में Install का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब Flipkart ऐप मोबाइल में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

Flipkart में अकाउंट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले Flipkart ऐप Open करें।
  • आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी समान Process के साथ अकाउंट बना सकते हैं।
  • इसके बाद नए अकाउंट बनाने के लिए Create An Account पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर जोड़ें।
  • इसके बाद नीचे में Request OTP का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब दिए गए नंबर पर एक OTP आएगा जिसे Verify करें।
  • अब अपना कुछ व्यक्तिगत जानकारी दें।
  • इसके बाद एक पासवर्ड बनाना होगा।
  • फिर नीचे में Create An Account पर क्लिक कर दें। इतना करने के बाद Flipkart में सफलतापूर्वक आपका अकाउंट बन जाएगा।

FAQ से कमाई Related कुछ सवालों के जवाब

Q1. बिना कुछ बेंचे Flipkart से कमाई कैसे करें?

Ans. जिन लोगों को Flipkart के प्रोडक्ट बेचने में समस्या आती है या फिर किसी कारणवश बेच नहीं पाते हैं, लेकिन वे इसी प्लेटफार्म के माध्यम से कमाई करना चाहते हैं, तो उनके लिए इसमें Refer का Option उपलब्ध है, जिसके जरिए वे अपने कोड को शेयर करके कमाई कर सकते हैं।

Q2. Flipkart के Delivery Boy की सैलरी कितनी होती है?

Ans. Delivery Boy की Salary ज्यादातर 10,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है जो कि समय, दूरी और आपके काम के हिसाब से कम – ज्यादा हो सकती है।

Q3. क्या मोबाइल के माध्यम से Flipkart के प्रोडक्ट, Sell कर सकते हैं?

Ans. जी हां बिल्कुल, आप अपने मोबाइल के माध्यम से ही Flipkart के प्रोडक्ट, आसानी से Sell कर सकते हैं।

Q4. क्या Flipkart Affiliate Partner Program Join करने के लिए पैसे लगते हैं?

Ans. जी बिल्कुल नहीं, आप फ्री में Flipkart के Affiliate Partner Program Join कर सकते हैं।

Q5. क्या Flipkart के माध्यम से महीने के ₹12000 कमाना संभव है?

Ans. यह आपके काम के ऊपर निर्भर करता है। अगर आप अच्छे ढंग से Flipkart में काम करते हैं, तो आप Flipkart से महीने के ₹12,000 आसानी से कमा सकते हैं।

More Useful Posts:

Leave a Comment