Pratilipi ऐप पर लेखन से कमाई – Best Tips & Step-by-step गाइड

Pratilipi App एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ आप अपनी लेखन प्रतिभा का उपयोग करके पैसे कमा सकते हैं। यहाँ पर आप अपनी Story को प्रकाशित करके, सुपर फैन प्रोग्राम और पाठकों से जुड़कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, हर किसी की अपनी एक पसंदीदा गतिविधि होती है। किसी को डांस करना पसंद होता है, तो किसी को गाना पसंद होता है।

इसी तरह, कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें लिखने का शौक होता है और वे अपनी इस स्किल का सही उपयोग करके कमाई भी करना चाहते हैं।

यदि आप भी पार्ट-टाइम लिखकर ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए प्रतिलिपि एक बेहतरीन विकल्प है, जिसके माध्यम से आप पैसे कमा सकते हैं। 

Pratilipi App Se Paise Kaise Kamaye
Pratilipi App Se Paise Kaise Kamaye

लेकिन यह तभी संभव है जब आपको इसके बारे में जानकारी हो। इसलिए, यदि आपको प्रतिलिपि ऐप और इसके उपयोग के बारे में जानकारी नहीं है, तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप इस प्लेटफार्म पर काम करके पैसे कैसे कमा सकते हैं।

प्रतिलिपि ऐप क्या है?

Pratilipi App एक लोकप्रिय स्टोरी टेलिंग प्लेटफार्म है, जहां लेखक विभिन्न प्रकार की रचनाएं प्रकाशित कर सकते हैं, जैसे कहानी, कविता, गीत, निबंध इत्यादि। 

इस प्लेटफार्म पर लेखक कई भाषाओं में अपनी रचनाएं प्रकाशित कर सकते हैं, जैसे पंजाबी, बंगाली, हिंदी, तेलुगू, गुजराती इत्यादि। 

इस ऐप पर आपको मुफ्त और प्रीमियम कंटेंट दोनों मिलते हैं। यदि आपको इसका उपयोग अच्छा लगता है, तो आप इसका प्रीमियम वर्जन खरीदकर और अधिक लाभ उठा सकते हैं। 

इसकी लोकप्रियता काफी शानदार है और यह ऐप आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएगा, जिससे आप इसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।

प्रतिलिपि ऐप से पैसे कमाने के तरीके

1. सुपर फैन प्रोग्राम के जरिए

यह प्लेटफॉर्म हाल ही में सुपर फैन नाम से एक प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके द्वारा लेखक कमाई कर सकते हैं।

इस सुपर फैन प्रोग्राम में पाठक अपने पसंदीदा लेखक की रचनाओं को सब्सक्राइब कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें मासिक शुल्क का भुगतान करना होता है। 

यह सब्सक्रिप्शन शुल्क इतना कम होता है कि इसे हर कोई आसानी से खरीद सकता है। 

इसी प्रकार, आप भी इस फीचर का लाभ उठाकर अधिक से अधिक सब्सक्राइबर प्राप्त करके बेहतर कमाई कर सकते हैं। इसमें प्रत्येक सब्सक्रिप्शन के लिए ₹25 मिलते हैं।

जरूरी बातें :-

  • इस फीचर का लाभ लेने के लिए आपको सुपर फैन प्रोग्राम Join करना अनिवार्य है। 
  • इसके लिए आपके न्यूनतम 200 या उससे अधिक फॉलोअर्स होने चाहिए और पिछले 30 दिनों में कम से कम 5 कंटेंट प्रकाशित होने चाहिए।

2. सपोर्ट के जरिए

यदि आप उपयोगी कंटेंट साझा करते हैं जिसे पढ़ने पर पाठकों को अच्छा लगता है, तो वे आपको सपोर्ट करने के लिए स्टीकर या कॉइन दे सकते हैं। 

See also:  Discord App से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं - 5+ बेहतरीन तरीके

इन स्टीकर की कीमत 50 पैसे होती है। इस तरीके से, जितने अधिक स्टीकर या कॉइन आपको मिलेंगे, उतना ही अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

प्रतिलिपि ऐप को डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले प्ले स्टोर खोलें।
  • फिर सर्च बार में प्रतिलिपि ऐप लिखकर सर्च करें।
  • अब पहले नंबर पर आपको इसका आधिकारिक ऐप मिलेगा
  • इसके बाद इंस्टॉल विकल्प पर क्लिक करें।
  • ये स्टेप्स करते ही Pratilipi App आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।

प्रतिलिपि ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
  • उसके बाद कई भाषाएं दिखाई देंगी, आप जिस भाषा में ऐप का उपयोग करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • इसके बाद Google पर क्लिक करें। ध्यान दें, आप फेसबुक से भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • अब आपके मोबाइल में जितने भी जीमेल लॉगिन होंगे, उनकी लिस्ट दिखाई देगी। इनमें से किसी एक जीमेल को चुनें
  • इसके बाद आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।

प्रतिलिपि ऐप का उपयोग कैसे करें?

इस ऐप का इंटरफेस बहुत सरल है, और नए उपयोगकर्ता भी बिना किसी परेशानी के इसका उपयोग कर सकते हैं।

  • Home – ऐप को ओपन करते ही आपको सभी कंटेंट्स दिखाई देंगे।
  • लाइब्रेरी – इस कैटेगरी में आपको वे सभी कंटेंट दिखाई देंगे, जो आपकी फेवरेट लिस्ट में हैं।
  • Write – इस विकल्प के माध्यम से आप अपनी खुद की रचनाएं लिखकर प्रकाशित कर सकते हैं।
  • Update – जब भी ऐप में कोई नई चीज़ या जानकारी आती है, उसकी सूचना Update विकल्प पर मिल जाएगी।
  • Premium – इस विकल्प में आपको वे सभी प्रीमियम कंटेंट दिखाई देंगे, जिन्हें पढ़ने के लिए मेंबरशिप लेनी होगी।

FAQ – Pratilipi App से कमाई Related जरूरी सवालों के जवाब

Q1. प्रतिलिपि ऐप में फ्री कॉइन कैसे पाएं?

See also:  Cashboss App: Daily खर्च निकालने का नया जरिया - इन 5 तरीकों से कमाएं पैसे

Ans. यदि आप इस ऐप में फ्री कॉइन प्राप्त करके अपने पसंदीदा लेखकों को सपोर्ट करना चाहते हैं, तो ऐप पर रेफरल प्रोग्राम की सुविधा उपलब्ध है।

Pratilipi App Refer and Earn Feature
Pratilipi App Refer and Earn Feature

इसमें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रेफरल लिंक शेयर करके फ्री कॉइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, कुछ कंटेंट पढ़ने के टास्क को पूरा करके भी कॉइन दिए जाते हैं।

Q2. क्या मैं प्रतिलिपि ऐप पर लिखकर प्रकाशित कर सकता हूं?

Ans. जी हां, बिल्कुल। यदि आपको किसी कैटेगरी में लिखने का शौक है, तो इसमें Write का विकल्प उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आप अपने कंटेंट को तैयार करके प्रकाशित कर सकते हैं।

Q3. क्या प्रतिलिपि ऐप में फ्री कंटेंट भी मिलता है?

Ans. जी हां, इसमें सभी कैटेगरीज पर फ्री कंटेंट मिल जाते हैं, जिनका लाभ कोई भी ले सकता है।

Q4. प्रतिलिपि ऐप से पैसे कैसे निकाले?

Ans. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आपके खाते में न्यूनतम ₹50 हो जाएंगे, तो प्लेटफॉर्म ऑटोमेटिक रूप से आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगा।

इसके लिए आपको My Earning कैटेगरी पर जाकर अपने बैंक खाते को जोड़ना होगा। उसके बाद आपकी कमाई हुई राशि दिखाई देने लगेगी।

More Useful Posts:

Leave a Comment