Mobikwik में मिला है कमाई का नया अवसर – इन Top तरीकों से हर रोज ऐसे करें कमाई

Mobikwik एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप है जिसमें सभी तरह के जरूरी रिचार्ज किये जा सकतें हैं। साथ ही इस ऐप से आप Refer करके व बिल पेमेंट जैसे अन्य क्विक Task पूरा करके पैसे भी कमाएं जा सकतें हैं।

आज के दैनिक जीवन में ऑनलाइन पेमेंट का महत्व कितना बढ़ चुका है, यह सभी जानते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकांश प्लेटफार्म अपने-अपने ऑनलाइन पेमेंट फीचर ला रहे हैं।

इन्हीं में से एक प्लेटफार्म Mobikwik भी है, जिसमें आप सभी प्रकार के ऑनलाइन Transaction कर सकते हैं।

Mobikwik App Se Paise Kaise Kamaye

अब तो यहाँ ऐसे उपयोगकर्ता भी हैं जो इसका इस्तेमाल करके कमाई करना चाहते हैं, तो उनके लिए यह आर्टिकल काफी उपयोगी होने वाला है।

इस लेख में हम Mobikwik क्या है, इससे पैसे कैसे कमाएं, और अन्य जानकारी देने वाले हैं।

अगर आप भी Mobikwik ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए भी काफी उपयोगी होगा।

Mobikwik क्या है?

यह एक डिजिटल वॉलेट और भुगतान प्लेटफॉर्म है, जिसमें आप सभी प्रकार के मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट कर सकते हैं।

इसमें कम ब्याज पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, Mobikwik पर शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने का विकल्प भी उपलब्ध है।

इस ऐप को प्लेस्टोर से 50 मिलियन से भी अधिक लोग इंस्टॉल कर चुके हैं।

यह एक भारतीय ऐप है, जिसके संस्थापक उपासना टक्कराल और बिपिन प्रीत सिंह हैं।

इसकी शुरुआत सन 2009 में हुई थी।

Mobikwik App से पैसे कमाने के तरीके

1. रेफर एंड अर्न प्रोग्राम से

यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसके जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इनवाइट करके पैसे कमा सकते हैं, जो सीधे आपके वॉलेट में ऐड हो जाएंगे। 

इस प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तों और नियमों का पालन करना अनिवार्य है। 

तो चलिए जानते हैं कि आप इसके रेफरल फीचर का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

See also:  Koo ऐप से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं - अभी जानें 5 आसान और Top तरीके
  • सबसे पहले Mobikwik App को ओपन करें।
  • अब “All Services” के विकल्प पर जाएं।
  • इसके बाद “Offers For You” विकल्प में “Refer एंड अर्न” पर क्लिक करें।
  • उसके बाद “Refer via WhatsApp” पर क्लिक करें।
  • अब अपने कांटेक्ट डिटेल्स में जिसको रेफरल लिंक शेयर करना चाहते हैं, उसे शेयर कर दें।
  • जब आपके रेफरल लिंक के उपयोगकर्ता सभी नियमों का पालन करते हुए अकाउंट बनाते हैं, तो उसके बाद रेफरल रिवॉर्ड आपके वॉलेट में ऐड हो जाएंगे।

नोट :-

  • यह रिवॉर्ड तभी मिलेगा जब रेफरल लिंक का उपयोगकर्ता पहली बार UPI से भुगतान करेगा।

2. Spin The Wheel के जरिये

इसमें “लकी स्पिन” का फीचर भी उपलब्ध है, जिसमें  बहुत सारे एक्साइटिंग प्राइज, कैशबैक और कॉइन्स मिल जाते हैं, जिनका लाभ आप बिल्कुल मुफ्त में उठा सकते हैं।

इसमें स्पिन करना बहुत ही आसान है। 

  • सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
  • अब होम पेज में ऊपर की तरफ ट्रॉफी का आइकॉन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर “Get Started” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्पिन होना शुरू हो जाएगा।
  • इस तरह से आप स्पिन करके रिवॉर्ड जीत सकते हैं।

3. पेमेंट करें

अगर आप ऑनलाइन जुड़े हैं, तो कभी न कभी तो UPI से पेमेंट किया ही होगा। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें किसी भी पेमेंट के बदले में कैशबैक भी मिलता है?

यदि नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, शॉपिंग पेमेंट, रेंट पेमेंट करके अच्छा खासा कैशबैक पा सकते हैं।

कृपया ध्यान दें :-

  • हर टास्क के बदले अलग-अलग कैशबैक रिवॉर्ड मिलते हैं।

Mobikwik  से लोन कैसे लें?

इसमें लोन लेने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले ऐप में “Credit & Loan” विकल्प पर जाएं।
  • उसके बाद जितना लोन लेना चाहते हैं, उतना अमाउंट दर्ज करें और लोन की अवधि भी चुनें।
  • अब आवश्यक जानकारी दें और “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Mobikwik की तरफ से आवेदन की जांच होगी। 
  • अगर आपका लोन स्वीकृत हो जाता है, तो वह अमाउंट आपके वॉलेट या बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

नोट :-

  • लोन लेने के लिए आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
  • आपकी दी हुई जानकारी सभी सही होनी चाहिए, तभी आवेदन स्वीकृत किया जाएगा।
  • केवाईसी करने के लिए आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड की आवश्यकता होगी।

Mobikwik के फायदे

  • सभी प्रकार के बिल भुगतान की सुविधा।
  • इसमें केवल एक क्लिक में UPI के जरिये पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • आकर्षक कैशबैक और ऑफर्स की सुविधा मिलती है।
  • म्यूचुअल फंड्स की सहायता से पैसे भी निवेश कर सकते हैं।
  • इस प्लेटफॉर्म का दावा है कि यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
  • अच्छी ब्याज दर पर लोन लिया जा सकता है।

Mobikwik के नुकसान

  • कुछ भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
  • कभी-कभी ऐप में तकनीकी दिक्कतें आती हैं, जिससे पेमेंट नहीं हो पाता है।
  • क्रेडिट पर निर्भर होने के कारण ऋण में बढ़ोतरी हो जाती है।

FAQ – Mobikwik से कमाई रिलेटेड कुछ सवालों के जवाब

Q1. क्या मोबिक्विक से ऋण लिया जा सकता है?

See also:  Rooter App से पैसे कमाने का आसान तरीका - अपनाये ये 4 Tips & Tricks

Ans. जी हां, बिल्कुल। आप अपनी आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से लोन ले सकते हैं।

Q2. मोबिक्विक ऐप को रेफर करने पर कितने रुपए मिलते हैं?

Ans. वर्तमान में, एक यूजर को सफलतापूर्वक इनवाइट करने के बदले में ₹20 मिलते हैं।

Q3. मोबिक्विक में जीप बैलेंस क्या है?

Ans. यह एक प्रकार का वॉलेट बैलेंस है, जिसका उपयोग करके आप सभी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

More Useful Posts:

Leave a Comment