आज के दैनिक जीवन में ऑनलाइन पेमेंट का महत्व कितना बढ़ चुका है, यह सभी जानते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकांश प्लेटफार्म अपने-अपने ऑनलाइन पेमेंट फीचर ला रहे हैं।
इन्हीं में से एक प्लेटफार्म Mobikwik भी है, जिसमें आप सभी प्रकार के ऑनलाइन Transaction कर सकते हैं।
अब तो यहाँ ऐसे उपयोगकर्ता भी हैं जो इसका इस्तेमाल करके कमाई भी करना चाहते हैं, तो उन लोगों के लिए यह आर्टिकल काफी उपयोगी होने वाला है।
इस लेख में हम Mobikwik क्या है, इससे पैसे कैसे कमाएं, और इसी तरह अन्य जानकारी देने वाले हैं।
अगर आप भी Mobikwik ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए भी काफी उपयोगी हो सकता है।
इस पोस्ट में आप जानने वाले हैं !
Mobikwik क्या है?
यह एक डिजिटल वॉलेट और Payment प्लेटफॉर्म है, जिसमें आप सभी प्रकार के मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट कर सकते हैं।
इसमें कम ब्याज पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, Mobikwik से शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने का विकल्प भी उपलब्ध है।
इस ऐप को प्लेस्टोर से 50 मिलियन से भी अधिक लोग इंस्टॉल कर चुके हैं।
यह एक भारतीय ऐप है, जिसके संस्थापक उपासना टाकू और बिपिन प्रीत सिंह हैं।
इसकी शुरुआत सन 2009 में हुई थी।
Mobikwik App से पैसे कमाने के तरीके
1. Refer and Earn प्रोग्राम
यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसके जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इनवाइट करके पैसे कमा सकते हैं, जो सीधे आपके वॉलेट में ऐड होता जाता है।
इस प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तों और नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
तो चलिए जानते हैं कि आप इसके रेफरल फीचर का लाभ कैसे उठा सकते हैं –
- सबसे पहले Mobikwik App को ओपन करें।
- अब All Services के विकल्प पर जाएं।
- इसके बाद Offers For You विकल्प में Refer and Earn पर क्लिक करें।
- उसके बाद Refer via WhatsApp पर क्लिक करें।
- अब अपने कांटेक्ट डिटेल्स या किसी सोशल प्लेटफार्म ग्रुप में जिसको रेफरल लिंक शेयर करना चाहते हैं, उसे शेयर कर दें।
- फिर जब आपके रेफरल लिंक के उपयोगकर्ता सभी नियमों का पालन करते हुए अकाउंट बनाते हैं, तो उसके बाद रेफरल रिवॉर्ड आपके वॉलेट में ऐड हो जाएंगे।
नोट :-
- यह रिवॉर्ड तभी मिलेगा जब रेफरल लिंक का उपयोगकर्ता पहली बार UPI से भुगतान करेगा।
2. Spin The Wheel
इसमें लकी स्पिन का फीचर भी उपलब्ध है, जिसमें बहुत सारे एक्साइटिंग प्राइज, कैशबैक और कॉइन्स मिल जाते हैं, जिनका लाभ आप बिल्कुल मुफ्त में उठा सकते हैं।
इसमें स्पिन करना बहुत ही आसान है।
- सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
- अब होम पेज में ऊपर की तरफ ट्रॉफी का आइकॉन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- फिर Get Started पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्पिन होना शुरू हो जाएगा।
- इस तरह से आप स्पिन करके रिवॉर्ड जीत सकते हैं।
3. पेमेंट करें
अगर आप ऑनलाइन जुड़े हैं, तो कभी न कभी तो UPI से पेमेंट किया ही होगा।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें किसी भी पेमेंट के बदले में सुपरकेश भी मिलता है?
यदि नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, शॉपिंग पेमेंट, रेंट पेमेंट करके अच्छा खासा कैशबैक पा सकते हैं।
कृपया ध्यान दें :-
- हर टास्क के बदले अलग-अलग कैशबैक रिवॉर्ड मिलते हैं।
Mobikwik से लोन कैसे लें?
इसमें लोन लेने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले ऐप में Credit & Loan विकल्प पर जाएं।
- उसके बाद जितना लोन लेना चाहते हैं, उतना अमाउंट दर्ज करें और लोन की अवधि भी चुनें।
- अब आवश्यक जानकारी दें और Apply Now विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद Mobikwik की तरफ से आवेदन की जांच होगी।
- अगर आपका लोन स्वीकृत हो जाता है, तो वह अमाउंट आपके वॉलेट या बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
नोट :-
- लोन लेने के लिए आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
- आपकी दी हुई जानकारी सभी सही होनी चाहिए, तभी आवेदन स्वीकृत किया जाएगा।
- केवाईसी करने के लिए आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड की आवश्यकता होगी।
Mobikwik के फायदे
- सभी प्रकार के बिल भुगतान की सुविधा।
- इसमें केवल एक क्लिक में UPI के जरिये पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- आकर्षक कैशबैक और ऑफर्स की सुविधा मिलती है।
- म्यूचुअल फंड्स की सहायता से पैसे भी निवेश कर सकते हैं।
- इस प्लेटफॉर्म का दावा है कि यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
- अच्छी ब्याज दर पर लोन लिया जा सकता है।
Mobikwik के नुकसान
- कुछ भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
- कभी-कभी ऐप में तकनीकी दिक्कतें आती हैं, जिससे पेमेंट नहीं हो पाता है।
- क्रेडिट पर निर्भर होने के कारण ऋण में बढ़ोतरी हो जाती है।
FAQ – Mobikwik से कमाई रिलेटेड कुछ सवालों के जवाब
Q1. क्या मोबिक्विक से ऋण लिया जा सकता है?
Ans. जी हां, बिल्कुल। आप अपनी आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से लोन ले सकते हैं।
Q2. मोबिक्विक ऐप को रेफर करने पर कितने रुपए मिलते हैं?
Ans. जब Mobikwik में आप किसी को रेफर करते हैं और वह आपके रिफेरल लिंक से ऐप को डाउनलोड करता है। अब जिसने आपके रिफेरल लिंक से ऐप डाउनलोड किया है, वह जब पहली बार 50 रुपए मोबिक्विक ऐप में डालता है तो आप दोनों को ₹100 का सुपर कैश मिलता है।
Q3. मोबिक्विक में जीप बैलेंस क्या है?
Ans. यह एक प्रकार का वॉलेट बैलेंस है, जिसका उपयोग करके आप सभी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।