Swagbucks App: कमाई का एक नया तरीका – इन आसान Top तरीकों से घर बैठे कमाएं पैसे

Swagbucks एक ऑनलाइन सर्वे ऐप है जिसमें Daily नए नए सर्वे दिए जाते हैं जिसे पूरा करके इसमें पैसे कमाए जा सकतें हैं। इसके साथ ही इसमें सर्च करके, गेम खेलकर, वीडियो देखकर और दूसरों को Refer करके भी कमाई की जा सकती है।

इंटरनेट में ऑनलाइन सर्वे करने के लिए ढेर सारे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, उनमें से एक Swagbucks ऐप भी है, जिसके जरिए गेम खेलकर, ऑनलाइन सर्वे और टास्क पूरे करके पैसे कमाएं जा सकते हैं।

तो आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम इसी ऐप के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Swagbucks Se Paise Kaise Kamaye
Swagbucks Se Paise Kaise Kamaye

हालांकि, ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें Swagbucks से संबंधित कुछ परेशानियाँ होती हैं, जैसे कि Swagbucks क्या है, इससे पैसे कैसे कमाएं जाते हैं, और कमाए हुए पैसे को निकाला कैसे जाता है इत्यादि।

अगर आपको भी इसी प्रकार की जानकारी की तलाश है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है।

Swagbucks App क्या है?

यह एक मोबाइल ऐप है जिसमें वीडियो देखकर, सर्वे पूरा करके, वेब पर सर्च करके आदि तरीकों से पॉइंट्स प्राप्त किए जा सकते हैं।

और उन पॉइंट्स को उपहार या पैसे में कन्वर्ट करके लाभ उठाया जा सकता है।

यह ऐप दोनों ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्हें Google Play Store और App Store से इंस्टॉल किया जा सकता है।

इस ऐप की शुरुआत सन 2008 में हुई थी, जिसकी पॉपुलैरिटी वर्तमान में काफी अच्छी है।

इसमें पॉइंट्स के बदले में फ्री गिफ्ट कार्ड्स भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

Swagbucks App से पैसे कमाने के तरीके

1. Web Search करके 

ऐसे कम ही प्लेटफॉर्म हैं जिनमें वेब सर्च करने पर भी रिवॉर्ड मिलता है, लेकिन Swagbucks में यह फीचर मिल जाता है जिसका लाभ आप ले सकते हैं।

मतलब आप इसमें किसी भी क्वेरी को वेब सर्च करके SB Points कलेक्ट करके कमाई कर सकते हैं।

वेब सर्च करने के लिए नीचे दिए गए निर्देश को फॉलो करें –

  • सबसे पहले Swagbucks ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद होमपेज में सर्च का ऑप्शन मिलेगा।
  • जिसपर क्लिक करके अपने किसी क्वेरी को सर्च करें।
  • उसके बाद कुछ रिवॉर्ड आपके वॉलेट में सीधा क्रेडिट हो जाएगा।

नोट :-

  1. जिस प्रकार आप अपनी क्वेरी को ढूँढने के लिए दूसरे ब्राउज़र का उपयोग करते हैं, उसी प्रकार आप क्वेरी रिसर्च करने के लिए Swagbucks का उपयोग कर सकते हैं।
  2. इसमें जितने भी पॉइंट्स मिलते हैं, वह सीधा आपके ऐप वॉलेट में Add हो जाते हैं।
  3. इन पॉइंट्स को पैसे में कन्वर्ट करके सीधा बैंक अकाउंट में Transfer कर सकते हैं।

2. गेम खेलकर 

अगर आप गेमिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो Swagbucks में आप गेम से भी कमाई कर सकते हैं।

मतलब इसमें आपको बहुत सारे गेम्स मिल जाते हैं जिन्हें खेलकर पैसे कमाएं जा सकते हैं। इस ऐप में हर गेम पर अलग-अलग रिवॉर्ड मिलता है।

See also:  Mobile App बनाएं और पैसे कमाएं - ये रहे Top 5+ App Monetization तरीके
  1.  इसका लाभ लेने के लिए Swagbucks के होमपेज पर जाएँ।
  2. इसके बाद नीचे ‘Play’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब गेम की लिस्ट देखने को मिल जाएगी।
  4. आप जिस गेम को खेलना चाहते हैं, उसे चुनें।
  5. अब ‘Get Now’ पर क्लिक करें।
  6. फिर सीधा गेम में रेडीरेक्ट हो जाएंगे जहाँ से गेम को डाउनलोड करके खेलना शुरू कर सकते हैं।

Tip :-

  • इसमें गेम को खेलने के सभी Terms and conditions का पालन करना अनिवार्य है, तभी इसमें सफलतापूर्वक रिवॉर्ड मिलेगा।

3. सर्वे पूरा करके 

Swagbucks में आपको सर्वे फीचर भी मिलता है, जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। इसमें अधिकांश सर्वे बेहद ही आसान होते हैं, जिन्हें कोई भी पूरा कर सकता है।

अगर आपको भी छोटे-छोटे सर्वे को पूरा करने में मजा आता है, तो आप सर्वे पूरा करके भी पैसा कमा सकते हैं।

  1. सर्वे पूरा करने के लिए सबसे पहले Swagbucks के होम पेज पर जाएं।
  2. अब नीचे में ‘Answer’ का ऑप्शन मिलेगा, जिसपर क्लिक करें।
  3. इसके बाद सर्वे शुरू हो जाएगा, जिसे पूरा करके SB Points प्राप्त कर सकते हैं।

नोट :-

  • इसमें प्रत्येक 10 सवालों के जवाब पर 2SB मिलते हैं। 

अगर आप सवालों का जवाब देना अच्छा लगता है तो आप इससे पैसे भी कमा सकतें हैं। ज्यादा जानकारी के यह पोस्ट Quora में सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं पढ़ सकतें हैं।

4. रेफर करके 

Swagbucks पर रेफर करने का भी फीचर मिलता है, जिसके माध्यम से आप 10% तक के कमीशन प्राप्त कर सकते हैं।

यह रिवॉर्ड अनलिमिटेड मिलता रहेगा, मतलब जब भी अन्य यूजर्स द्वारा आपके रेफेरल लिंक का उपयोग किया जाएगा, उसके हिसाब से आपको कमीशन मिलता रहेगा।

  1. रेफेरल फीचर का लाभ लेने के लिए सबसे पहले Swagbucks App को ओपन करें।
  2. इसके बाद ऊपर 3 डॉट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब ‘Refer and earn’ पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद इसमें एक इनविटेशन लिंक मिलेगा, जिसे ईमेल और मैसेज के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
  5. फिर जो भी यूजर आपके लिंक पर क्लिक करके अकाउंट बनाते हैं, तो उसके बाद आपको 10% का कमीशन मिलेगा।

ध्यान देवें:- 

  • इसमें हर एक यूजर के रेफेरल लिंक का उपयोग करने पर 10% का कमीशन मिलेगा।
  • आप अपने रेफेरल कोड को सीधा कॉपी करके भी शेयर कर सकते हैं।

Swagbucks App डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले Google Play Store ओपन करें।
  • इसके बाद Swagbucks App लिखकर सर्च करें।
  • अब इसके ऑफिशल ऐप पर क्लिक करें।
  • फिर Install पर क्लिक करें, इतना करते ही ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

Swagbucks ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले Swagbucks ऐप को ओपन करें।
  • उसके बाद Sign Up पर क्लिक करें।
  • अब अपना ईमेल और पासवर्ड डालकर टर्म्स और कंडीशंस को Accept करें।
  • फिर Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सफलतापूर्वक आपका अकाउंट बन जाएगा।

Swagbucks से पैसे कैसे निकाले

यदि आप Swagbucks में जमा किए गए SB (Swagbucks) को पैसे में परिवर्तित करके Redeem करना चाहते हैं, तो आपको कुछ Steps का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले, Swagbucks के होमपेज पर तीन बिंदुओं वाले आइकन पर क्लिक करें।
  • फिर ‘Redeem SB’ विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद, PayPal विकल्प को चुनें।
  • अब, अपनी Redeem करने योग्य मात्रा का चयन करें।
  • इसके बाद, आपके SB सफलतापूर्वक पैसे में परिवर्तित होकर, आपके PayPal खाते में निकाले जा सकेंगे।
See also:  मोबाइल पर News पढ़ें और हर रोज पैसे कमाएं - देखें Top 5 News Apps

नोट –

  • आपके पास एक PayPal खाता होना आवश्यक है।
  • 1000SB का मूल्य 10 डॉलर होता है।
  • आप SB को पैसे में परिवर्तित करने के साथ-साथ Gift Card भी Redeem कर सकते हैं।

FAQ – Swagbucks से Income Related कुछ जरूरी सवालों के जवाब

Q1. क्या Swagbucks रियल पैसे देने वाला ऐप है?

Ans. जी हां, बिल्कुल, Swagbucks एक रियल पैसे देने वाला ऐप है, जिसमें आप कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। ध्यान रहे, इसमें जितने भी कमाई के साधन हैं, उन सभी को पूरा करने की प्रक्रिया अलग-अलग है।

Q2. Swagbucks पर पैसा बनाने में कितना समय लगता है?

Ans. यह आपके काम पर निर्भर करता है। आप जितने अच्छे से काम करेंगे, उतना ही जल्दी आप इससे पैसे कमा सकते हैं।

Q3. क्या Swagbucks भारत में वैध है?

Ans. जी हां, बिल्कुल, Swagbucks पूरी तरह से एक प्रामाणिक प्लेटफॉर्म है। आप इसका उपयोग निश्चिंत होकर आप भारत मे कर सकते हैं।

Q4. क्या Swagbucks पर सर्वे पूरा करने के फीचर उपलब्ध है?

Ans. ऐसे बहुत से नए यूजर्स हैं जिन्हें इस प्लेटफॉर्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर आपको भी पता नहीं है, तो हम बता दें कि Swagbucks में सर्वे का भी फीचर उपलब्ध है, जिनका लाभ उठाकर आप कमाई की जा सकती है।

Q5. क्या Swagbucks ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है?

Ans. जी हां, बिल्कुल, यह ऐप आपको Google Play Store  के साथ साथ Apple Store पर भी मिल जाएगा।

More Useful Posts:

Leave a Comment