Paytm से कमाई: कैशबैक सहित इन Top तरीकों से कमाएं पैसे

Paytm एक ऑनलाइन डिजिटल Payment App है जिससे रिचार्ज, बिल पेमेंट्स और पैसे भी ट्रान्सफर किये जा सकतें हैं। इस App से कैशबैक, Refer and Earn, Sign Up करके और Paytm सेलर पार्टनर के जरिए पैसे कमाएं जा सकतें हैं।

यदि आप ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग करते हैं, तो आपको Paytm ऐप के बारे में अवश्य पता होगा।

यह एक  लोकप्रिय ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसमें आप हर प्रकार के पेमेंट आसानी से कर सकते हैं।

Paytm App Se Paise Kaise Kamaye
Paytm App Se Paise Kaise Kamaye

यदि आपने पहले कभी Paytm में ऑनलाइन पेमेंट किया है, तो आपको इसके कैशबैक के बारे में भी जरूर पता होगा, क्योंकि इसमें ढेर सारे कैशबैक रिवॉर्ड्स मिलते हैं। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि इससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं?

यदि नहीं, तो हम आपको बता दें कि Paytm ऐप से आप पैसे भी कमा सकते हैं, बशर्ते आप इसके कुछ Terms and conditions का पालन करना पड़ेगा।

इस लेख के जरिए हम आपको Paytm ऐप क्या है और इसका उपयोग कैसे करें, पैसे कैसे कमाएं आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Paytm ऐप क्या है?

यह एक मोबाइल पेमेंट ऐप है, जिसके जरिए आप हर प्रकार के ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, जैसे कि टीवी रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज, गैस बिल पेमेंट आदि।

इसका उपयोग करना बेहद आसान है। आप एक क्लिक में पेमेंट प्राप्त और भेज सकते हैं।

इसके संस्थापक विजय शेखर शर्मा हैं, जो भारत के निवासी हैं।

इस प्लेटफॉर्म का उपयोग भारत में अधिकांश यूजर्स करते हैं।

पेटीएम ऐप से पैसे कमाने के तरीके

1. कैशबैक के जरिये

यदि आप अक्सर Paytm से Recharge या बिल पेमेंट करते रहतें है, तो आपको इसके कैशबैक ऑफर्स के बारे में अवश्य पता होगा।

इस प्रकार के कैशबैक का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ टास्क पूरा करने पड़ते हैं, जैसे बिल पेमेंट, रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग आदि।

ये ऑफर्स खासकर नए यूजर्स को अधिक मिलते हैं, लेकिन सभी यूजर्स के लिए भी रोज नए नए ऑफर्स आते रहतें हैं। इसलिए, आप पेटीएम के कैशबैक का लाभ उठाकर इससे कुछ पैसे भी कमा सकते हैं।

  • कैशबैक ऑफर्स प्राप्त करने के लिए सबसे पहले पेटीएम ऐप खोलें।
  • फिर कैशबैक के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब माय ऑफर्स के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके नंबर पर जितने भी ऑफर्स होंगे, वह दिखाई देंगे।

नोट :-

  • माय वाउचर पर क्लिक करके आप अपने सभी सक्रिय ऑफर्स और उनकी समाप्ति तिथि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

2. Refer and Earn करें

अधिकांश पेटीएम यूजर्स को रेफर एंड अर्न के बारे में पता होता है, क्योंकि इसमें रेफर करने पर अच्छा कमीशन मिलता है।

यदि आपको इस फीचर के बारे में नहीं पता है, तो हम बता दें कि आप पेटीएम ऐप पर रेफर एंड अर्न करके भी पैसे कमा सकते हैं, बशर्ते आप इसके कुछ नियमों और शर्तों का पालन करें।

See also:  Rooter App से पैसे कमाने का आसान तरीका - अपनाये ये 4 Tips & Tricks
  • इसके लिए सबसे पहले पेटीएम ऐप के होम पेज पर रेफर एंड अर्न का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने रेफरल लिंक को कॉपी करें और व्हाट्सएप के विकल्प पर क्लिक करके अपने रेफरल लिंक को साझा कर सकते हैं।
  • और फिर जब कोई यूजर आपके रेफरल लिंक पर क्लिक करके पेटीएम ऐप को डाउनलोड करके साइन अप करेगा, तो आपके पेटीएम वॉलेट में रेफरल कमीशन जोड़ दिया जाएगा।

ध्यान देने वाली बातें :-

  • आपके रेफरल लिंक के द्वारा जो भी यूजर ऐप को डाउनलोड करके अकाउंट बनाएगा, उसे ₹1 का पेमेंट करना अनिवार्य है।
  • साथ ही, पेटीएम ऐप का उपयोग 7 दिन तक करना होगा, मतलब उनको Paytm App को 7 दिनों तक अपने फ़ोन में रखना होगा, उससे पहले App को Delete या Uninstall नहीं करना है।

3. Sign Up करके

यदि आप किसी अन्य यूजर के रेफरल लिंक पर क्लिक करके Paytm ऐप डाउनलोड करते हैं और एक नया अकाउंट बनाते हैं, तो पहला UPI पेमेंट करने के बाद आपके वॉलेट में ₹100 का कैशबैक जोड़ दिया जाएगा।

इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा –

  1. सबसे पहले, किसी दुसरे के Referral पर क्लिक करके Paytm ऐप डाउनलोड करें।
  2. अपने मोबाइल नंबर से एक नया अकाउंट बनाएं।
  3. अपनी UPI ID के जरिए अपना पहला ऑनलाइन पेमेंट करें।
  4. इसके बाद, आपके Paytm वॉलेट में ₹100 का कैशबैक रिवॉर्ड क्रेडिट हो जाएगा।

4. Paytm सेलर पार्टनर के जरिए

हाल ही में Paytm ऐप में ऑनलाइन शॉपिंग का विकल्प जोड़ा गया है, जिसके जरिए आप प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकते हैं।

यदि आपका भी कोई व्यवसाय है और आप प्रोडक्ट्स बेचने का काम करते हैं, तो आप Paytm के माध्यम से अपने प्रोडक्ट्स बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।

इसके लिए आपको निम्नलिखित कदम उठाने होंगे –

  1. सबसे पहले, किसी भी ब्राउज़र को खोलें।
  2. Paytm सेलर पार्टनर प्रोग्राम’ लिखकर सर्च करें।
  3. Paytm की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  4. ‘Join Partner Program’ के विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें, जैसे कंपनी का नाम, व्यवसाय का प्रकार, संपर्क व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल पता इत्यादि।
  5. अब ‘Submit’ के विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद, आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा, और Paytm कंपनी की ओर से आपसे संपर्क किया जाएगा, जिसके बाद आपको इसके और कुछ जरुरी Requirements पुरे करने पड़ेंगे।

अब आपका Paytm सेलर अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा, और आप भी Paytm के माध्यम से अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं।

Paytm ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले, Paytm ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।
  2. इसके बाद, ऐप को ओपन करें।
  3. अब, अपने मोबाइल नंबर से साइन अप करें।
  4. इसके बाद, Paytm Wallet पर जाएं।
  5. अब, अपनी कुछ पर्सनल जानकारी दर्ज करें, जैसे – आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर आदि।
  6. अब, अपनी KYC प्रक्रिया पूरा करें। इसके लिए भी आपको कुछ पर्सनल जानकारी देनी होगी।
  7. इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आपका Paytm अकाउंट बन जाएगा।

Paytm में बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें?

  1. सबसे पहले, Paytm ऐप ओपन करें।
  2. अब, ‘लिंक बैंक अकाउंट’ का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद, आपका खाता जिस भी बैंक में है, उसे चुनें।
  4. अब, आपके नंबर से जुड़ा हुआ खाता नंबर ऑटोमैटिक रूप से लिंक हो जाएगा।

नोट :-

  • Paytm अकाउंट बनाने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

Paytm Cashback क्या होता है?

यह एक प्रकार का Reward होता है जो Online Recharge, खरीददारी, Shopping आदि करने पर मिलता है।

See also:  Discord App से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं - 5 बेहतरीन तरीके [2023]

जब भी कोई User Paytm App का उपयोग करके Transaction करता है, तो उसे एक निश्चित Percentage तक का Commission मिलता है।

इसका लाभ अलग-अलग Transactions के माध्यम से लिया जा सकता है, इसे ही Paytm Cashback कहते हैं।

Paytm से किसी बैंक खाता में पैसे Transfer कैसे करें?

  1. सबसे पहले Paytm App Open करें।
  2. अब ‘Pay’ या ‘Send’ का Option मिलेगा, जिस पर Click करें।
  3. इसके बाद ‘Send to Bank’ पर Click करें।
  4. अब जिसे पैसे भेजना चाहते हैं, उसका नाम Enter करें।
  5. इसके बाद Account Number और IFSC Code Enter करें।
  6. अब जितना Amount भेजना चाहते हैं, उसे Enter करें।
  7. Amount Enter करने के बाद ‘Send’ पर Click करें।
  8. इतना करते ही पैसे Successfully Transfer हो जाएंगे।

FAQ – Paytm से कमाई से जुड़े महत्वपूर्ण 5 सवालों के जवाब

Q1. पेटीएम पर कैशबैक कैसे मिलता है?

Ans. कैशबैक प्राप्त करने के लिए, आपके Paytm App पर रोज़ नए-नए ऑफर्स आते हैं। इन ऑफर्स के जरिए ऑनलाइन पेमेंट, रिचार्ज आदि करने पर आपको कैशबैक रिवॉर्ड्स मिल जाते हैं।

Q2. क्या Paytm पर कैशबैक ऑफर्स केवल नए यूजर्स को ही मिलते हैं?

Ans. अधिकतर लोगों का मानना है कि Paytm पर कैशबैक ऑफर्स सभी को नहीं मिलते, लेकिन यह सच नहीं है। Paytm पर हर यूजर को कैशबैक ऑफर्स मिलते हैं।

Q3. Paytm का पूरा नाम क्या है?

Ans. इसका पूरा नाम Pay Through Mobile है।

Q4. क्या Paytm में अकाउंट बनाते समय पैसे चार्ज किए जाते हैं?

Ans. जी नहीं, Paytm अकाउंट बनाते समय किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।

Q5. Paytm ऐप के मालिक का क्या नाम है?

See also:  ऑनलाइन Ads देखकर पैसे कैसे कमाएं - ये रहे Top 5 Mobile ऐप्स

Ans. इस ऐप के मालिक का नाम विजय शेखर शर्मा है।

More Useful Posts:

Leave a Comment